✍ दोस्तों आपको पता ही होगा की बीएड कोर्स को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी की यह बंद होने वाला है। बीएड की जगह ITEP कोर्स शुरू होने जा रहा है तो अब नए ITEP बीएड कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
✍ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA /NCET) के द्वारा ITEP कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जा रहे है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2024 है।
![]() |
| BED ITEP Course Form |
✍ आपकी जानकारी के लिए बता दें की 2 वर्षीय बीएड कोर्स बंद नहीं हुआ है, लेकिन 4 वर्षीय बीएड कोर्स बंद हुआ है, जिसमें बीएड के साथ ही ग्रेजुएशन हो जाती है। 4 वर्षीय बीएड की जगह आपको ITEP कोर्स करना होगा। यह भी 4 वर्ष का ही होगा। लेकिन इसमें नई शिक्षा प्रणाली के तहत बच्चों की शिक्षा पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ITEP कोर्स आवेदन शुल्क 🔰
✍ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित की जा रही ITEP कोर्स परीक्षा में आवेदन फॉर्म भरने के लिए शुल्क अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को 1200 रुपये जमा करने होंगे, और ओबीसी के लिए 1000 रुपये है, तथा आरक्षित वर्गों के लिए आवेदन शुल्क 650 रुपये रखें गए है।
ITEP कोर्स करने के लिए पात्रता 🔰
✍ नए बीएड कोर्स मतलब ITEP में प्रवेश लेने के लिए योग्यता 12वीं पास रखी गई है। यदि आपके 12वीं कक्षा का रिजल्ट नहीं आया है तो भी आप इस कोर्स में आवेदन कर सकते है। इस कोर्स के लिए किसी भी आयु के अभ्यर्थी आवेदन करके प्रवेश ले सकते है।
ITEP कोर्स में आवेदन करें 🔰
✍ यह कोर्स 4 वर्ष का होगा। इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप शिक्षक बनने के लिए पात्र हो जाएंगे। ITEP कोर्स में प्रवेश लेने के लिए आपको निम्न प्रक्रिया को अपनाना होगा।
✍ सबसे पहले आपको नीचे दिए गए लिंक से विभाग की आधिकारिक वेबसाईट पर जाना होगा। यहाँ पर आवेदन करें/ Apply Now के लिंक पर क्लिक करें।
✍ इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इस आवेदन फॉर्म को पूरा भरें साथ ही आवश्यक डॉक्युमेंट भी अपलोड कर दें। और आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।
BED ITEP Form More Info Check 🔰
- आवेदन प्रक्रिया शुरू: 13 अप्रैल 2024
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 अप्रैल 2024 (रात 11:30 बजे तक)
- परीक्षा तिथि: 12 जून 2024 )
- ऑनलाइन आवेदन – Click Here
- ऑफिशियल नोटिफिकेशन- Click Here
