![]() |
| Social Media Specialist 🔰 |
✍ वर्तमान समय में सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बनना कोई बड़ी बात नहीं है , आप भी इसका कोर्स करके सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बन सकते हैं और उसके बाद में घर बैठे लाखों रुपए कमा सकते हैं। यदि आप सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं तो कौनसा कोर्स करना होगा इसकी संपूर्ण जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में देने वाले हैं ।
✍ वर्तमान समय में कोई भी बिजनेस हो उसके लिए सभी लोग सोशल मीडिया पर प्रमोशन करवाते हैं और यदि आप भी सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट है तो आपके द्वारा भी लोग प्रमोशन करवा सकते हैं और इसके लिए आप कमीशन लेकर पैसे भी कमा सकते हैं और यदि आप अभी सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बनना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कोई भी डिग्री लेने की जरूरत नहीं है आप ऐसे बहुत कोर्स है जो फ्री में करके सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बन सकते हैं इन सभी की जानकारी हमने आपको इस आर्टिकल के अंदर उपलब्ध करवाई है ।
✍ वर्तमान समय में सोशल मीडिया काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके लिए बड़ी-बड़ी कंपनियां सोशल मीडिया पर काफी ध्यान दे रही है, वह बड़ी-बड़ी कंपनियां सोशल मीडिया खाते हैंडल करने के लिए एक सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट रखती है और वह सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट उनकी आईडी को हैंडल करता है कंपनी के द्वारा उस सोशल स्पेशलिस्ट को पैसे दिए जाते हैं और उनका कार्य होता है कि उसे अकाउंट को हैंडल करना और उनका प्रमोशन करवाना और उनका स्टेटस क्या रहा है उसके बारे में जानकारी देना इत्यादि।
✍ आप सभी को पता है वर्तमान समय में चुनाव होने वाले हैं और आप सभी को बता दे कि चुनाव के अंदर सभी नेता अपने सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करने के लिए एक सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट रखते हैं , उसको पैसे देते हैं उस सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट का काम होता है कि वह त्योहारों के पोस्टर वगैरा के पोस्ट डालें , सोशल मीडिया अकाउंट को हैंडल करें , इसके अलावा अपने नेता का प्रमोशन सोशल मीडिया पर करवाए और स्टैटिक देखें । उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर कितने नए विजिटर्स आ रहे हैं यह सभी जानकारी रखनी होती है और नेताओं के द्वारा सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट को इस काम के अच्छे खासे पैसे दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट कौन होता है? 🔰
✍ एक social media specialist का काम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि पर कंटेंट बनाना और उसकी देखरेख करना है, जिससे ऑडियंस क्रिएट हो सके और कस्टमर इंगेजमेंट बढ़ सके। इसमें साइट मैट्रिक्स मॉनिटर करना, रीडर कमेंट्स का जवाब देना, और क्रिएटिव डिज़ाइन देखना भी शामिल हो सकते हैं।
सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट के काम 🔰
✍ सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट, सोशल मीडिया मैनेजर या सोशल मीडिया मार्केटिंग स्पेशलिस्ट जैसे काम लगभग एक जैसे ही होते हैं। डिग्री जरूरी नहीं, लेकिन बिजनेस, मार्केटिंग, कम्यूनिकेशन के स्नातकों को इसके आधारभूत सिद्धांत समझने में बहुत आसानी होगी ।
✍ सोशल मीडिया मार्केटिंग में सर्टिफिकेशन लें बहुत से मंच इसमें निशुल्क और पैसोसे ऑनलाइन सर्टिफिकेशन उपलब्ध करा रहे हैं, इसके साथ आप सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) का स्किल भी सीख सकते है।
✍ एसईओ स्किल सुनिश्चित करता है कि संबंधित सर्च करने पर आपका कंटेंट ज्यादा से ज्यादा यूजर की आंखों के सामने आए और नए नए user उसको देखे।
✍ एक सोशल मीडिया विशेषज्ञ के रूप में मंचों पर नए फीचर्स, ट्रेंड पर नजर रखने की आदत बनाएं। वर्कशॉप्स, और वेबिनार में भाग लें।ब्रांड के लिए जरूरतों को समझते हुए अपने ऑनलाइन लेखन और संवाद शैली का विकास करें।
✍ इसके लिए सबसे पहले आप किसी छोटे बिजनेस के लिए सोशल मीडिया मार्केटिंग के प्रोजेक्ट लें।
टॉप 5 सर्टिफिकेशन कोर्स 🔰
- Simplilearn Social Media Marketing Specialist Certification
- HubSpot Social Media Marketing Certification
- IIM SKILLS Social Media Marketing Course
- Digital Academy Social Media Master Course
- Udemy Social Media Marketing Course
Social Media Specialist Check 🔰
✍ यदि आप भी सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट बनने का सपना देख रहे हैं तो इसके लिए बकायदा आज के इस आर्टिकल के अंदर हमने विभिन्न वेबसाइट बताइए जहां से आप सोशल मीडिया सर्टिफिकेशन कोर्स कर सकते हैं इंटरनेट पर इसके अलावा भी बहुत सारी ऐसी वेबसाइट उपलब्ध है जहां पर आप कुछ पैसे देकर या फ्री मे भी सोशल मीडिया स्पेशलिस्ट के साथ अन्य किसी भी आपके मनपसंद क्षेत्र के कोर्स कर सकते हैं ।
