✍ Ration Card EKYC Online: अगर आप भी राजस्थान के नागरिक हे और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवार है तो आप सभी के लिए राशन कार्ड में गेहूं लेने को लेकर एक बड़ी महत्त्वपूर्ण अपडेट आ रही है।

Ration Card EKYC Online: फ्री गेहूं प्राप्त करने हेतु करवानी होगी ई केवाईसी
Ration Card EKYC Online

✍ राजस्थान में अब राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से जुड़े उपभोक्ताओं की राशन डीलर की दुकान पर पॉश मशीन से बायोमेट्रिक KYC करवानी होगी। सरकार ने किसी भी तरह के अपात्र व्यक्ति व फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ये नई व्यवस्था की है।

✍ इसलिए सभी उन राशन प्राप्त करने वालो को कहा गया है की परिवार में सभी सदस्यों की Ekyc जरूर करवा लेवे।

खाद्य सुरक्षा राशन कार्ड ई केवाईसी  🔰

✍ सरकार के द्वारा अब उन सभी खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों को केवाईसी करवाना जरूरी है जिनका खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ मिलता है और आगे भी वो राशन डीलर से राशन मिलता रहे चालू रखना चाहते है। इसलिए उनको 30 जून तक ration Card Rajasthan Ekyc करवानी होगी। जिसे अब बढ़ा कर 15 जुलाई कर दिया है। अब आप सभी इस तारीख तक राशन कार्ड को आधार से लिंक कर सकते है।

राशन कार्ड ई KYC की अंतिम तिथि 🔰

✍ अगर आप भी राजस्थान के खाद्य सुरक्षा योजना परिवार के लाभार्थी है तो आपको ये जानना भी जरूरी है की khadya Suraksha Ekyc last date क्या और कब से शुरू हो गई है।

  • खाद्य सुरक्षा ई केवाईसी स्टार्ट डेट:- 25/05/2024
  • खाद्य सुरक्षा EKYC लास्ट डेट:- 15/07/2024

Ration Card e kyc Documents  🔰

✍ यदि आप भी अपनी केवाईसी पूर्ण करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ने वाली है साथ ही अपने नजदीकी डीलरशिप के संपर्क से आप राशन कार्ड एवं आधार कार्ड के माध्यम से ई केवाईसी पूर्ण करवा सकते हैं और सभी सदस्यों की केवाईसी करवाना आवश्यक है।

✍ सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यदि आपका बायोमैट्रिक अपडेट नहीं है तो इसे जल्द – जल्द अपडेट करवा लीजिए अन्यथा आपके आने वाले समय में किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

  1. जन आधार कार्ड
  2. राशन कार्ड
  3. जन आधार मोबाइल लिंक

Ration Card EKYC Rajasthan  🔰

✍ राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा में चयनित पात्र लाभार्थियों को 15 जुलाई तक राजस्थान मे अपने नजदीकी किसी भी राशन डीलर के पास अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी करवानी होगी। राशन की कुछ दुकानों पर गेहूं वितरण में गड़बड़ियों की शिकायतें मिलने के बाद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने ये निर्देश दिए। इसके लिए परिवार के सभी सदस्यों को आधार और राशन कार्ड लेकर उचित मूल्य की दुकान पर जाना होगा।

Rajasthan Ration Card E KYC Kaise Kare  🔰

  1. सबसे पहले आप अपने राशन डीलर के पास जाए यदि आप राजस्थान मे ही किसी दूसरे शहर मे रहते हो तो वहाँ पर जो भी नजदीकी राशन डीलर है उसके पास भी जा सकते है।
  2. उसके बाद उसे अपना जन आधार कार्ड में Ekyc करने का बोले
  3. उसके बाद अपना उसे राशन कार्ड नम्बर बताए।
  4. अब राशन डीलर आपके राशन कार्ड नम्बर पोस मशीन में दर्ज करेगा ।
  5. अब आपकी फिंगर से  Ekyc प्रक्रिया पूरी करेगा।

Post a Comment

आपके सुझाव और सवाल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है।